फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat announced

जौला में कल महापंचायत का ऐलान

Sat, 16 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat announced
अपहृत बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रत्याशी आरिफ जौला के अपहरण का रहस्य और गहराता जा रहा है। अपहरण के बाद से न परिजनों पर कोई फिरौती की कॉल आई है और न ही पुलिस आरिफ का कोई सुराग लगा पाई है। पुलिस ने आरिफ की बरामदगी को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन चार दिन बाद भी कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। गांव के लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। शुक्रवार को बैठक में शनिवार तक आरिफ की बरामदगी नहीं होने पर रविवार को जौला में महापंचायत का ऐलान किया गया है। 
विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी आरिफ जौला का मंगलवार को उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह दिल्ली से अपने गांव जौला लौट रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो कंकरखेड़ा के डाबका गांव में खड़ी मिली थी। घटना के बाद से पुलिस टीमें मामले की खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा है कि अगर अपहरण हुआ है तो परिजनों को फिरौती वगैरहा की कोई कॉल आनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


वारदात को जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिजनों और उनके समर्थकों का धैर्य जवाब देता जा रहा है। आरिफ के मुद्दे पर गांव में सभी दलों के लोग एक मंच पर आ गए हैं। शुक्रवार को जौली में जिम्मेदार  लोगों की मीटिंग हुई, जिसमें घंटों विचार-विमर्श के बाद शनिवार तक आरिफ की सकुशल बरामदगी नहीं होने पर रविवार को जौला गांव में महापंचायत करने का ऐलान किया गया। मीटिंग में 11 लोगों की कमेटी भी गठित की गई, जिसमें पूर्व प्रधान मुन्ना, आस मोहम्मद, जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य महबूब लतीफ, रिजवान, गन्ना समिति के चेयरमैन  हाजी जमशेद, मौलाना मुनफैत, मुफ्ती आजाद, पप्पू राना, रईस भड़ाना और ताहिर ठेकेदार को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कमेटी आरिफ की बरामदगी  को लेकर अधिकारियों से सम्पर्क करेगी और आंदोलन की रणनीति बनाएगी। हाजी जमशेद  ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को फैक्स भेजकर घटना की जानकारी देते हुए आरिफ की बरामदगी  की मांग की है। कुछ ग्रामीणों ने हाजी मोमीन के नेतृत्व  में मुजफ्फरनगर के डीएम और एसएसपी को भी ज्ञापन देकर आरिफ की सकुशल बरामदगी की मांग की है। आरिफ के पिता मौ.हनीफ का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के  कारण अभी तक उनका बेटा सकुशल वापस नहीं आ सका है। इस घटना को  लेकर जौला गांव में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस और एलआईयू गांव के माहौल पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed