महंत से पांच लाख की रंगदारी मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा भोकरहेड़ी में बस स्टैंड के पास स्थित रविदास मंदिर के महंत स्वामी कर्मदास महाराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनके मोबाइल फोन पर अपने आपको खतौली का सुरजीत बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। बदमाश पांच लाख रुपये की रकम सलावा झाल पर पहुंचाने की धमकी दे रहा है। महंत ने पहले तो इसको किसी व्यक्ति की शरारत समझ कर बातों को अनसुना कर दिया। इसके बावजूद लगातार फोन पर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने पर उनको शक हो गया। महंत का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में बाइक सवार बदमाश मंदिर में आए और शिष्यों को धमकाते हुए चले गए। महंत ने तहरीर में अज्ञात में सुरजीत को नामजद किया है।
इस घटना को लेकर दलित समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को मंदिर में समाज के लोगों की एक पंचायत हुई। पंचायत में लोगों ने पुलिस प्रशासन से बदमाश को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। पंचायत में रविंद्र, धर्मसिंह, ओमा, फिरकीदास, बिटलदास, जगपाल, मनोज, सोनू, विजय, दीपू, नवीन आदि शामिल रहे। उधर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में रंगदारी मांगे जाने की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत का आलम है। संतों ने प्रशासन से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।