नमाज के समय मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलवा गांव में मंगलवार की शाम मस्जिद में नमाज पढ़ने के समय रविदास मंदिर में आरती बजने पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध करने को लेकर दोनों संप्रदायों के आमने सामने आ गए। जिसको लेकर गांव में तनाव फैल गया।
तनाव होने की सूचना पर भलवा पुलिस चौकी से इंचार्ज एसआई नीरज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। सूचना पर इंस्पेक्टर अजयपाल गौतम फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए इंस्पेक्टर ने रात में ही दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई।
बैठक में दोनों पक्षों के बीच नमाज से पहले मंदिर में आरती करने या नमाज होने के बाद आरती करने पर सहमति बन गई। इस तरीके से विवाद का पटाक्षेप हो गया। इसके बावजूद भी गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।
मेघाखेड़ी संघर्ष में 11 के खिलाफ रिपोर्ट
नई मंडी कोतवाली के गांव मेघाखेड़ी में मंगलवार शाम के समय दो पक्षों में हुए संघर्ष में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती युवक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मेघाखेड़ी में मंगलवार शाम नाले की सफाई को लेकर दो पक्षों में रार हो गई थी। फायरिंग होने से एक युवक के हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। एसएसआई किरणपाल की ओर से दर्ज मुकदमे के अनुसार झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो देखा कि नफीस और सुलेमान पक्ष के लोग मकानों की छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर रहे थे।
पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को मौके से भगाया। एसएसआई की और से इस संघर्ष में एक पक्ष के नफीस पुत्र इस्लाम, जाहिद पुत्र यासीन, शहजाद पुत्र इब्राहिम, इब्राहिम पुत्र हनीफ, इस्लाम पुत्र इकरामुद्दीन, फरमान पुत्र शेरदीन के खिलाफ और दूसरे पक्ष के सुलेमान, फरमान, गुलफाम, जीशान पुत्रगण इस्लाम और इस्लाम पुत्र बारू के अलावा छह-सात अज्ञात के खिलाफ बलवा,
हत्या का प्रयास और पथराव करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती नफीस सहित जाहिद, शहजाद, इब्राहिम और फरमान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से दो जिंदा कारतूस 315 बोर और ईंटों के टुकड़े भी मिले हैं। बुधवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।