{"_id":"57d30e124f1c1bbb61317c2a","slug":"looting-in-kidwai-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवईनगर में घर में घुसकर लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किदवईनगर में घर में घुसकर लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को लूट की जानकारी देते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी सीसीटीवी मैकेनिक के यहां रात में जंगला उखाड़कर घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश तमंचों के बल पर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
किदवईनगर की नई आबादी निवासी शाहबान सीसीटीवी का मैकेनिक है। बृहस्पतिवार रात शाहबान का परिवार सोया हुआ था। तड़के करीब तीन बजे चार बदमाश छत के पास लगे जंगले से मकान के भीतर घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर शाहबान उठा तो बदमाशों ने वहां मौजूद परिवार के सभी लोगों को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। चारों बदमाशों ने नकाब पहन रखे थे।
पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने घर में रखा पांच तोले सोना, 20 तोले चांदी और हजारों की नगदी लूट ली। जाते समय बदमाश घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। आरोपियों ने करीब एक घंटा बदमाशों को बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने मोहल्ले के लोगों को जगाया और घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पीड़ित की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है।