{"_id":"5a414a8a4f1c1b09788b4d44","slug":"kidnapping-of-child-to-be-sacrificed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण करने वाली महिला।
- फोटो : अमर उजाला
मोरना में मकान के अंदर जमीन में गड़ा माल मिल जाने की चाह में तांत्रिक के कहने पर बलि देने को महिला ने 14 माह की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। हाथ की दो उंगली कटी होने से महिला बच्ची की बलि नहीं दे सकी। इस कारण मासूम बच्ची की जिंदगी बच गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
गांव टंढेड़ा में नौमान पुत्र सुलेमान का परिवार गांव की आबादी से बाहरी छोर पर रहता है। नौमान के पांच पुत्रियां हैं। शनिवार को नौमान की 14 महीने की बच्ची अलीना घर के बाहर खेल रही थी। अचानक बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने बताया कि बुर्का पहने दो महिलाएं बच्ची को उठाकर ले गई हैं।
बच्ची के अपहरण से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्ची को बरामद करने के लिए महिलाओं को काफी तलाश किया। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की सूचना ककरौली पुलिस को दी। बच्ची के अपहरण को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। रविवार को बच्ची के थाना भोपा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी में नसीबा पुत्री अमीर अहमद के पास होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजन पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची अलीना को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी महिला नसीबा मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी महिला नसीबा को गिरफ्तार कर लिया। थाना ककरौली के कार्यवाहक प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला अपने पति से अलग मायके में रहती है। नसीबा शनिवार को गांव टंढेड़ा में किसी तांत्रिक के पास गई थी, जिसने नसीबा के घर में धन-दौलत के दो बड़े पात्र जमीन में गड़े हुए बताए।
तांत्रिक के पास से लौटते समय महिला ने बच्ची अलीना का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने माल मिलने की चाह में बच्ची को तंत्रमंत्र विद्या के लिए बलि देने के लिए अपहरण किया। बच्ची अलीना के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व बच्ची के हाथ की दो उंगलियां जल गई थी, जिस कारण दोनों उंगलियां कटवानी पड़ी थी। बच्ची की उंगली कटी होने से आरोपी महिला नसीबा उसकी बलि नहीं दे सकी। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया है।