फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanvdion abducted

कांवड़ियों के अपहरण की अफवाह से हड़कंप

Fri, 29 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kanvdion abducted
बाइक की साइड लगने के बाद हंगामा करते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
गांव सराय के जंगल में बदमाशों द्वारा चार कांवड़ियों का अपहरण किए जाने की अफवाह से हड़कंप मच गया और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कांवड़ियों के साथ जंगल को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जंगलों में बदमाशों को तलाश करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


बुधवार रात करीब एक बजे क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों को किसी ने बताया कि गांव सराय के जंगल में बदमाश चार कांवड़ियों का अपहरण कर ईख के खेतों में घुस गए हैं। जिसको लेकर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। गांव भैंसी और सराय के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भारी संख्या में मौजूद कांवड़ियों को लेकर जंगल में पहुंचे और खेत को घेर लिया। उधर, इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी भी पुलिस के साथ जंगल में पहुंचे और कांबिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। लेकिन कोई भी कांवड़िया यह नहीं बता सका कि चारों कांवड़िए किसके साथ थे। इससे पुलिस को विश्वास हो गया कि किसी भी कांवड़िए का अपहरण नहीं हुआ है, किसी ने अपहरण करने की अफवाह उड़ाई है। अफवाह का पता चलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसएसपी ने इस अफवाह को भी गंभीरता से लेते हुए हाईवे पर रात के समय पुलिस गश्त बढ़वा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की साइड लगने पर कांवड़ियों का हंगामा
गंगनहर पर बाइक की मामूली साइड लगने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने चालक को पकड़ कर बाइक में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों को समझाया और पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुए। 

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार रात करीब 11 बजे गंगनहर के पास बाइक की एक कांवड़िए को मामूली साइड लग गई। जिसको लेकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने चालक को पकड़ कर उसको दो-तीन थप्पड़ भी जड़ दिए और बाइक में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।

हंगामा होता देख इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी, सभासद पंकज भटनागर और सभासद पति रहीमुद्दीन मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाया। इंस्पेक्टर ने चालक को कांवड़ियों से छुड़ाते हुए बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।


पुलिस बाइक चालक को गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई। इस तरीके से इंस्पेक्टर और सभासदों की सूझबूझ से बवाल होते-होते बचा। इंस्पेक्टर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शाम के समय गंगनहर पर बाइक सवारों को न जाने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed