फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jail List

सपा नेता, शातिर महिला, पूर्व प्रधान जेल सूची में    

Thu, 05 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jail List
jail
जेल में राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले बंदियों को चिन्हित किए जाने से हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो सूची में पूर्व प्रधान, सपा नेता, महिला और कई अन्य के नाम शामिल किए गए हैं। सूची में आए बंदियों को आयोग प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट कर सकता है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जेल अफसरों से राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले बंदियों की सूूची बनवाई गई है।  अफसरों ने ऐसे 25 बंदियों की सूची बना दी है। सूची में अंदर बंद सपा नेता, अभी हाल ही में पकड़ा गया इनामी और पूर्व प्रधान, कुख्यात की शातिर पत्नी, अन्य कई छोटे-बड़े नेताओं के नाम है। सूत्रों की माने तो आयोग सूची में नामजद बंदियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट कर सकता है।
विज्ञापन


सूची बनने का पता चलने पर बंदियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, डीएम और एसएसपी ने जेल के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश किए है। इस कैमरे को दोनों अधिकारियों के कार्यालय से अटैच किया जाएगा, ताकि दोनों अधिकारी वही बैंठे हुए चुनाव के दौरान शातिरों से मिलने आने वालों की पहचान करवा सके।              
विज्ञापन
विज्ञापन


4 जी नेटवर्क कम करने की कवायद             
मुजफ्फरनगर। जेल अफसरों ने कारागार से 4 जी नेटवर्क को खतम कराने के निर्देश मोबाइल कंपनियों को दिए हैं। जैमर लगने के बाद कारागार में वैसे तो फोन चलने बंद हो गए हैं। अफसरों को शिकायत मिल रही थी कि 4जी फोन का नेटवर्क कारागार के फोन पकड़ रहे हैं। कर्मचारियों ने अफसरों को इस बारे में जानकारी दी थी। अफसरों के निर्देश पर मोबाइल कंपनियों के आधा दर्जन तकनीशियन कारागार पहुंचे और जैमर टॉवर के केबिन में जाकर 4जी नेटवर्क को कम करने का प्रयास किया। इंजीनियरों ने बताया कि एक-दो दिन में नेटवर्क खतम हो जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed