फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband murdered by lover

बीवी ने प्रेमी से ही करा दिया पति का कत्ल 

Tue, 23 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered by lover
पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
अभिपुरा गांव में एक हफ्ते पहले ट्यूबवेल पर की गई किसान की हत्या का खुलासा बेहद चौंकाने वाला हुआ है। किसान की बीवी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। सर्विलांस की जांच में सारा मामला खुलकर सामने आ गया। हत्यारोपी मृतक किसान का सगा मौसेरा भाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर किसान की हत्या की गई थी। मामला खुलने के डर से महिला फरार हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर के अभिपुरा के जंगल में 14 मई की रात खेत पर सोए किसान विकास उर्फ बिल्लू की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। अफसरों ने डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया था। क्राइम ब्रांच की टीम मंसूरपुर पुलिस के साथ घटना के खुलासे में जुटी थी। रविवार रात पुलिस ने मंसूरपुर मिल तिराहे से दूधाहेड़ी निवासी जुगमेंद्र पुत्र सुंदरपाल को गिरफ्तार कर लिया। जुगमेंद्र मृतक विकास की सगी मौसी का बेटा है। सोमवार को पुलिस लाइन में आरोपी को मीडिया के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विकास की शादी 21 वर्ष पूर्व शहर कोतवाली के पीनना निवासी संगीता से हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विकास शराबी किस्म का व्यक्ति था। गृह क्लेश के चलते आरोपी की पत्नी भी दो वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद जुगमेंद्र का विकास के घर आना-जाना बढ़ गया। विकास की शराब की आदत से संगीता परेशान रहती थी, जिसके चलते जुगमेंद्र और संगीता एक-दूसरे के करीब आ गए। संबंधों की भनक विकास को लगी तो वह इसका विरोध करने लगा। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने मिलकर विकास की हत्या की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाली रात विकास खेत पर गया तो संगीता ने फोन कर जुगमेंद्र को बुलवाया और बताया कि पति शराब के नशे में खेत पर है, आज उसका काम तमाम कर दो। रात में आरोपी खेत पर गया और चारपाई पर सोते हुए विकास की गर्दन और मुंह पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पहले फावड़े को रजवाहे के पानी से धोकर छुपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उधर, मामला खुलता देख आरोपी महिला संगीता घर से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।        

लाश पर दहाड़े मार कर रोई थी संगीता
हत्या के बाद मौका-ए-वारदात पर पति की लाश पर दहाड़े मार-मार कर रो रही पत्नी संगीता को देखकर किसी को यह अंदाजा नहीं था कि कत्ल उसी ने कराया है। पुलिस ने परिवार के सभी मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली तो जुगमेंद्र और संगीता के बीच लगातार हुई फोन कॉल से पुलिस को सुराग हाथ लग गया। पुलिस ने जुगमेंद्र को हिरासत में ले लिया। उसने हत्या करना तो स्वीकार लिया, लेकिन कारण नहीं बताया। वह संगीता को बचाना चाहता था। उसने संबंधों की बात नहीं बताई। बाद में पुलिस के सख्ती बरतने पर वह टूट गया और पूरी कहानी उगल दी।       

   
नेता ने बनाया था पुलिस पर दबाव      
मंसूरपुर के एक नेता ने मामले का खुलासा प्रेम संबंधों के बजाय कोई और वजह दिखाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने साफ इंकार कर दिया। बाद में नेता ने लिखा-पढ़ी में मृतक की पत्नी का नाम निकालने के लिए भी कहा, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed