फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against four individuals for assaulting, robbing, and threatening a priest.

Maharajganj News: पुजारी से मारपीट, लूट और धमकी के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals for assaulting, robbing, and threatening a priest.
महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के किशुनपुर टोला सोफड़ा स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और मंदिर का सामान व नकद ले जाने के आरोप में न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर ठूठीबारी पुलिस ने दर्शन, महेंद्र, राजेंद्र और किशुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी रामचंदर दास ने बताया कि मंदिर की जमीन पर उन्होंने करीब 25 यूकेलिप्टस के पौधे लगाए हैं। आरोप है कि चार जुलाई की सुबह दर्शन और महेंद्र पौधों को तोड़कर दातुन बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद सोमनाथ और भेड़ा ने बीच-बचाव किया। उसी रात करीब 11:30 बजे दर्शन, महेंद्र, राजेंद्र और किशुन लाठी-डंडे लेकर मंदिर पहुंचे और धमकी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन

अगले दिन पांच जुलाई की रात करीब 11 बजे आरोपी फिर मंदिर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पुजारी के साथ लात-मुक्कों से मारपीट की और दाढ़ी पकड़कर खींचा। मंदिर छोड़कर नहीं जाने पर हत्या करने की धमकी दी। आरोपियों ने मंदिर में रखा पीतल का बाल्टी, भगवान को भोग लगाने की थाली और पुजारी का झोला, जिसमें कागजात व 800 रुपये थे ले लिया। कपड़े फाड़ने तथा मोबाइल पटककर तोड़ने से करीब चार हजार रुपये का नुकसान होने की बात भी कही गई है। पुजारी ने घटना की सूचना ठूठीबारी थाने और पुलिस अधीक्षक को देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी दर्शन, महेंद्र, राजेंद्र और किशुन निवासी किशुनपुर टोला सोफड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed