{"_id":"6aa467c4c022a8004e09e22b","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-bolero-report-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113089-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई। तेवरखास गांव के निकट तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार नियाज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम जिला अस्पताल मुरादाबाद में उसने दम तोड़ दिया।
नियाज मोहम्मद (24) कुंदरकी में सिलाई का काम करता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बाइक से कुंदरकी जा रहा था। हाईवे पर फायर स्टेशन के सामने मुरादाबाद से बिलारी आ रही बोलेरो ने गलत दिशा में आकर उसकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर से नियाज मोहम्मद सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने हेलमेट नहीं पहना था। गंभीर घायल नियाज मोहम्मद को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मुरादाबाद ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
नियाज मोहम्मद की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसकी मौत की खबर से पत्नी सोनम बी, माता वरीशा बेगम, चारों बहनें खदीजा, फहमीदा, शबनम और नूरशबा तथा तीनों भाई मोहम्मद नजर, मोहसिन और मुकीम रो-रोकर बेहाल थे। पिता इब्राहीम ने बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रतापसिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फोटो संख्या-23