{"_id":"6aa4664a88bb80ffc2071fd5","slug":"traffic-police-crack-down-on-drunk-drivers-9-challans-issued-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146896-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 9 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 9 चालान
विज्ञापन
मोहाली। ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नौ चालान किए गए।
एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमों ने विशेष नाकाबंदी कर चालकों की जांच की। ट्रैफिक डीएसपी करनैल सिंह ने लोगों से अपील की। उन्होंने नशे में वाहन न चलाने को कहा। डीएसपी ने बताया कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने से चालक और अन्य लोगों की जान को गंभीर खतरा होता है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाती है। पहली बार उल्लंघन पर छह महीने तक की कैद या जुर्माना हो सकता है। पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी बताया।