{"_id":"6aa467cc09502aa4490b56d2","slug":"youth-electrocuted-dies-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-148040-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
पुनवार गांव में आठ सितंबर को 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है।
पुनवार निवासी अली हुसैन (25) मंगलवार शाम अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से हादसे का खतरा बनी हुई है। घटनास्थल के पास ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी संचालित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार लाइन को हटवाने अथवा सुरक्षित दूरी पर कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।