फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gtayn strangulation murder of a young man

घटायन में युवक की गला दबाकर हत्या

Sat, 14 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। घटायन गांव में गुरुवार शाम से अचानक गायब हुए एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह शव उसके ही ईख के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात में हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया है। अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के कुछ दोस्तों की पुलिस को तलाश है।

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव घटायन निवासी शिवकुमार उर्फ भूरा (18) पुत्र टेकराम गुरुवार शाम को अचानक गायब हो गया। परिजनों ने रात भर उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जंगल में गए तो उन्होंने देखा भूरा का शव उसी के खेत में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। खबर मिलने पर जानसठ इंस्पेक्टर धनंजय मिश्र फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मृतक के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के निकट शराब की खाली बोतल और नमकीन आदि के रेपर पड़े हुए थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले हत्यारों ने शराब पी होगी। युवक के गले, आंख व हाथ पैर पर चोट के निशान थे, जिससे माना जा रहा है कि भूरा ने हत्यारों से काफी देर तक जीवन के लिए संघर्ष किया होगा।

पुलिस ने सभी चीजों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूरा के बडे़ भाई चुनमुन शर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। भूरा के पिता की मृत्यु तीन साल पूर्व हो चुकी है। युवक छह भाई-बहन थे।

जिनमें शिवकुमार चौथे नंबर का था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद शिवकुमार व उसका बड़ा भाई चुनमुन ही पूरे परिवार को संभाल रहे थे। गांव में चर्चा है कि हत्या में भूरा के दोस्तों का हाथ हो सकता है।


इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवकुमार नशे का आदी था। हत्या कैसे हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed