फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape kidnapped girl in city

युवती को अगवा कर किया गैंगरेप  

Fri, 09 Feb 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gangrape kidnapped girl in city
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में बहन के यहां आई युवती को तीन लोगों ने अपहरण कर गैंगरेप किया। आरोपी बाद में पीड़िता को मकान के बाहर फेंक कर फरार हो गए। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। 
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली पर क्षेत्र के एक गांव निवासी ने मेघाखेड़ी के आरोपी को नामजद और उसके दो अज्ञात साथी के खिलाफ उक्त मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी पुत्रवधू को बेटी हुई है। जिसकी देखरेख की पुत्रवधू की बहन मंसूरपुर क्षेत्र के गांव से यहां उसके घर आई हुई है।
विज्ञापन


पुत्रवधू की बहन बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक वह लापता हो गई। तलाशने पर नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी भागदौड़ शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद लापता युवती मकान के बाहर पड़ी मिली, जिसके हाथ बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब वह मकान के बाहर खड़ी थी, तभी मेघाखेड़ी निवासी आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया और उसका अपहरण कर कार में डाल कर ले गया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने किसी अज्ञात सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसके हाथ बांध कर मकान के बाहर फेंककर फरार हो गए।


पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर नामजद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि जिस गांव की पीड़िता है, उसकी गांव में आरोपी का भांजा रहता है, जो एक युवती को भगा कर ले गया है, इस मामले में आरोपी ने समझौता करा दिया था। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, मामला रंजिशन लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed