फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape by making hostage from teenager

किशोरी से बंधक बनाकर गैंगरेप 

Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gangrape by making hostage from teenager
DEMO PIC
मुजफ्फरनगर। एक गांव में चार युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। किसी तरह छूटकर किशोरी घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पक्ष ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का पिता अर्द्धविक्षिप्त है। किशोरी का चाचा ही परिवार का पालन-पोषण करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे किशोरी को मोहल्ले की रहने वाली उसकी सहेली बहाने से बुलाकर अपने घर ले गई।  घंटों तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि गांव के ही युवक उसे कार में डालकर कर ले गए हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन


उसके कपड़े फटे हुए थे। पीड़िता ने बताया कि चारों आरोपियों ने बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया। चाचा किशोरी को लेकर शहर कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर लौट गया। शनिवार को पीड़िता को लेकर परिजन एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से मिले। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed