फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers kidnap

अपहृत किसान बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला 

Thu, 02 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers kidnap
किसान की तलाश में जंगल में कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के जंगल में गेहूं की फसल में पानी चलाते हुए बदमाश किसान का अपहरण कर ले गए। किसान के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ अकील अहमद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। कांबिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को किसान खोले में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।  किसान के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।      
विज्ञापन


गांव सीकरी निवासी ताजिम पुत्र जाहिद बुधवार शाम मजरा गांव योगेंद्रनगर के जंगल में सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेतों में गेहूं की फसल में पानी चला रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे अज्ञात बदमाश हथियारों के बल पर ताजिम का अपहरण कर ले गए। अपहरण की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। किसान के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ अकील अहमद थाना भोपा, ककरौली, जानसठ, सिखेड़ा की पुलिस को लेकर जंगल में पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को साथ लेकर जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी। रात के करीब साढ़े आठ बजे अपहृत किसान पुलिस और ग्रामीणों को खोले के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। होश आने पर किसान ने पुलिस को बताया कि बंदूकधारी तीन बदमाश उसका अपहरण कर ले गए थे। जंगलों में वह बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागते हुए वह खोले के जंगल में गिरकर बेहोश हो गया था। किसान के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि 10 अक्तूबर को चुनावी रंजिश में किसान ताजिम के छोटे भाई तसलीम की गांव में ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गांव के रहने वाले जमशेद, नदीम, मनव्वर समेत चार लोग जेल गए थे। चारों हत्यारोपी फिलहाल जिला कारागार में बंद हैं। भाई के हत्याकांड में ताजिम गवाह है। पुलिस अपहरण करने की घटना को भाई के हत्या से जोड़कर जांच में जुट गई। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed