{"_id":"56f1914e4f1c1bf201f14d24","slug":"farmers-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से जालसाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से जालसाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। ककरौली की एसबीआई ब्रांच में किसान के क्रेडिट कार्ड से लाखों के गबन का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने शाखा पर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। शाखा प्रबंधक ने मामले में कर्मचारी से जवाब तलब किया है। तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विकास खंड मोरना के गांव ककरौली का अनीस पुत्र मांगा ने बताया कि उसके नाम पर 28 बीघा जमीन है। पैसों की जरूरत पड़ी तो जमीन पर ककरौली एसबीआई बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिस पर तत्कालीन बैंक मैनेजर अशोक कुमार, फील्ड ऑफिसर राजबीर गांव के देशराज के साथ घर आए। दर्जनों कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर ले गए।
इसके बाद पुराने एकाउंट नंबर 33024640597 को बंद कर नया एकाउंट नंबर 35354752200 चालू कर दिया। नए एकाउंट नंबर की पासबुक मांगने पर टालमटोल करते रहे। वर्ष 2016 में अपने खाते से पैसे निकालने गया तो बैंक प्रबंधक ने बताया कि उसके खाते से 4.60 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
मामला फंसता देख किसान के खाते में दो बार में 2.15 लाख रुपये जमा कर दिए और बाकी पैसे मांगने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। किसान ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार, फील्ड ऑफिसर और देशराज पर धोखाधड़ी को लेकर बैंक के बाहर परिजनों के साथ नारेबाजी कर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान मोहम्मद अनवार, याकूब, जैदी, जरार, दीपक, परवेज, जान आलम, नवाब, शावेज, जीशान, सुलेमान, जेगम, मोहम्मद रफी, इश्त्याक ने गांव के देशराज पर बैंक को माध्यम बनाकर काफी लोगों के साथ ठगी करने का आरोप लगाया।
इस बीच बैंक कार्य बाधित रहा। हंगामे की सूचना पर एसआई निशान सिंह पहुंचे और मामला शांत कराया। इसके बाद बैंक में कार्य आरंभ हुआ। मौजूदा बैंक प्रबंधक प्रमोद बंसल ने बताया कि मामला उनसे पूर्व का है। फील्ड अफसर राजबीर को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
उच्चधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। ककरौली थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि इस मामले को लेकर तहरीर की प्रतिलिपि मिली है। छानबीन की जा रही है।