फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer's murder

किसान को गोलियों से भून डाला

Fri, 09 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer's murder
मोरना। ईंट-भट्ठे के पास दिनदहाड़े किसान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश पलभर में आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है।

करीब दस साल पहले यशवीर (50) पुत्र तिलकराम नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत पचेंडा गांव के घर और जमीन बेचकर शहर की गांधी कॉलोनी में परिवार के साथ आकर बस गया था। शुक्रताल-फिरोजपुर मार्ग पर जमीन खरीदकर खेतीबाड़ी करने लगा था। बेटा अंकित और आशीष के साथ नगर से शुक्रताल जाता था।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम करीब चार बजे यशवीर बाइक से घर लौट रहा था कि मोरना में ईंट भट्ठे के पास पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने यशवीर की बाइक ओवरटेक की और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गोलियां सीने में लगने से किसान चीखता हुआ सड़क पर गिरा। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सीओ सूक्ष्म प्रकाश और भोपा थानाध्यक्ष प्रमोद पंवार मौके पर पहुंचे। लहूलुहान यशवीर के पास बगैर लाइसेंस की पिस्टल बरामद हुई है।

घायल को जिला अस्पताल जे जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन रास्ते में ही यशवीर ने दम तोड़ दिया। जेब से मिले मोबाइल से बेटे अंकित को वारदात की जानकारी दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


थानाध्यक्ष प्रमोद पंवार ने बताया कि दो साल पहले शुक्रताल में यशवीर की ट्यूबवेल पर हुई सुशील की हत्या में यशवीर नामजद किया गया था। जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसी रंजिश में किसान की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed