फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dalit youth beaten to death by elephant

तितावी में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 08 Apr 2018 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 08 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dalit youth beaten to death by elephant
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में कोल्हू पर काम करने वाले पांच युवकों ने दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां की ओर से गैरइरातदन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक कोल्हू की तरफ घूमने आया था, जिसकी आरोपियों ने चोर समझ कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी दलित युवक अंकित (22) पुत्र स्वर्गीय अशोक मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मजदूरी करने के लिए मुजफ्फरनगर गया था, जहां से शाम को घर लौटा। खाना खाने के बाद वह घूमने की बात कह कर घर से निकला था, मगर लौट कर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, मगर उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण घूमने के लिए गए, तो बघरा के पास एक कोल्हू पर अंकित अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ बुढ़ाना कालू सिंह और तितावी एसओ सूबे सिंह यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। बाद में मृतक की मां केशो की ओर से कोल्हू पर काम करने वाले पांच आरोपियों रामपाल, लोकेश पुत्रगण दयाराम निवासी जागाहेड़ी, अजय पुत्र सत्यवीर निवासी बघरा, अमित पुत्र सोमपाल निवासी शामली और हसीन पुत्र नसरुददीन निवासी बघरा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक की मां ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा रात को घूमने गया था। आरोपियों ने कोल्हू के पास उसे पकड़ कर उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर समझ कर पिटाई की
 तितावी। एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि युवक देर रात को उनके कोल्हू पर आकर उनका रेहड़ा लेकर चल दिया, जिस पर उन्होंने उसे चोर समझ कर पिटाई कर दी। इस पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घर का इकलौता चिराग था
तितावी। अंकित अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता अशोक की काफी समय पहले मौत हो गई थी। मां केशों का एक वो ही सहारा था। अंकित मजदूरी कर घर की जिम्मेदारी उठा कर मां की देखरेख करता था। उसकी मौत से मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed