फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dalit teenager dies

दलित किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 10 May 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dalit teenager dies
गांव में पूछताछ करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। किशोरी के पिता ने बेटी की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन अभी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


पुरकाजी कसबे के निकटवर्ती एक गांव में यह घटना हुई। गांव निवासी दलित श्रमिक के घर में तीन बेटियां और एक बेटा है, जबकि उसकी पत्नी एक वर्ष पूर्व मनमुटाव के चलते कही चली गई थी। दलित श्रमिक बुधवार को रेहड़ा चलाने के लिए कस्बे में आ गया था। घर पर चारों बच्चे थे।
विज्ञापन


दोपहर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी 16 वर्षीया बड़ी बेटी की मौत हो गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पीड़ित पिता घर पहुंचा। किशोरी की दाह संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। आसपास की महिलाओं ने जब किशोरी को नहलाया, तो उसके शरीर पर अनेक जगहों पर चोट के निशान मिले। महिलाओं ने पीड़ित पिता और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर पिता ने दाह संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी तथा पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुरकाजी इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी के पिता ने बेटी की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी भी मजदूरी करती थी। बताया कि पड़ोस की एक महिला उसे दो दिनों से मजदूरी पर लेकर पास के गांव में लेकर गई थी।

सोमवार शाम को बेटी लौटी तो वह ठीक थी, मगर मंगलवार शाम को जब बेटी घर आई तो वह कुछ विचलित थी। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। पूछने पर बेटी ने कुछ नहीं बताया था, मगर वह रो रही थी। बुधवार सुबह भी वह गुमसुम थी। पीड़िता पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला का आचरण भी ठीक नहीं है।

उसने आशंका जताई की बेटी की रेप के बाद हत्या हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, किशोरी की मौत से पिता और छोटे भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


आरोपी महिला को हिरासत में लिया 
पुरकाजी। बुधवार शाम को पुलिस ने पड़ोस की आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आरोपी महिला काफी चर्चित है, जो विगत दिनों भी एक मामले में काफी चर्चाओं में रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed