{"_id":"5a9ecedd4f1c1b05738baee5","slug":"crude-caught-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खतौली में बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया था, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार तड़के 3.18 बजे इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज को सूचना मिली कि अलकनंदा गंगनहर पुल के पास कार सवार तीन बदमाशों ने हाईवे स्थित होटल से लौट रहे सोंटा निवासी मनोज से बाइक लूट ली है।
इस सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने गांव मोहद्दीनपुर रजवाहे की पुलिया के पास बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई।
विज्ञापन
पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसको पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो अन्य साथी बदमाश गन्ने के खेतों में घुस गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के जंगलों में घंटों कांबिग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
पूछताछ करने पर घायल बदमाश थाना क्षेत्र के ही गांव अंती निवासी 25 हजार का इनामी मोइन उर्फ मोनी उर्फ नईम उर्फ मोईनुद्दीन पुत्र हसीमुद्दीन उर्फ रिजयाजुद्दीन उर्फ हिसामुद्दीन निकला। उसने अपने फरार साथी का नाम गांव अंती निवासी फरजान पुत्र हनीफ व तीसरा अन्य बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई बाइक, चोरी की कार, एक तमंचा, तीन कारतूस, दो खोखा बरामद किए हैं।
मोइन पर 20 आपराधिक मुकदमे
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मोइन उर्फ मोनी पर दिल्ली, रुड़की व खतौली थानों में डकैती, लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि मामलों के 20 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। मोनी पर दिल्ली में 11 मुकदमे, रुड़क़ी में एक और खतौली में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
बदमाश आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। इसलिए इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार बदमाश फरजान पर छह मुकदमे दर्ज हैं। खतौली थाने में पांच तथा रुड़की थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाशों को पुलिस तलाश करने में जुट गई है।
बदमाश पकड़ने वाली टीम
बदमाश मोइन उर्फ मोनी को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज, एसएसआई योगेंद्र पंवार, एसआई प्रेम सिंह, एसआई सुनील शर्मा, कांस्टेबिल सोहनवीर, मनीष कुमार, नफीसूद्दीन, मनीष त्यागी और सुमित कुमार शामिल रहे।