फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crime Branch arrested Lootera

क्राइम ब्रांच ने दबोचा अंतर्राज्यीय बदमाश      

Tue, 07 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch arrested Lootera
पकड़े गए बदमाश के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और पुरकाजी पुलिस ने धमात नहर पुल लूट के इरादे से बैठे बदमाशों की घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर जनपद के अलावा हरियाण और उत्तराखंड में लूट, चोरी, डकैती के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।       
विज्ञापन


पुरकाजी के लक्सर मार्ग पर धमात पुल लूट के इरादे से बदमाशों के बैठने की सूचना पुलिस को मिली। क्राइम ब्रांच और पुरकाजी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्हाेंने गोली चला दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से पुरकाजी के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी परवेज पुत्र इसराइल को पकड़ लिया। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस मिला है।
विज्ञापन


बदमाश के बाकी साथी पुरकाजी के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी कादिर पुत्र सुलेमान और नूरनगरयान निवासी खालिद पुत्र नईम, भोपा के सीकरी निवासी आलम मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चारों मिलकर अपराध करते हैं। जनपद के अलावा इन्होंने हरियाणा के सोनीपत, उत्तराखंड के रुड़की, मंगलौर, जानसठ, छपार, भोपा, पुरकाजी और मेरठ के दौराला आदि में चोरी, लूट, डकैती आदि की घटनाएं कर रखी हैं। 2013 में पुरकाजी के कारोबारी अनिल गर्ग के यहां उन्होंने मिलकर डकैती डाली थी।       


डकैती के लिए शाम को निकलना था कर्नाटक      
परवेज ने पूछताछ में बताया कि उन्हें चार घटनाओं को अंजाम देना था। बताया कि एसएसपी आवास के पास महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके घर की रेकी की गई थी उसके घर डकैती की योजना थाी। उत्तराखंड के रुड़की में दूध कारोबारी लाखों को जेवर पहनता है, उससे लूट करनी थी। रुड़की और सहारनपुर के बीच प्राइवेट बैंक का कैश लूटने के लिए तैयारी कर रहे थे। कर्नाटक में डकैती की योजना थी, वहां के कारोबारी की रेकी कराई गई है, वहां घटना के अंजाम देने के बाद ट्रेन से वापस आना था। कर्नाटक के लिए सभी को मंगलवार शाम को निकलना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed