{"_id":"55818b917cb10d819bf65f3179475c7a","slug":"contract-lineman-in-the-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैन की मौत पर बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविदा लाइनमैन की मौत पर बवाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रविवार को करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ ने शट डाउन के बाद लाइन में करंट छोड़ने के आरोपी पर कार्रवाई और मृतक आश्रितों को मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया। महिलाएं सड़कों पर बैठकर विलाप करने लगी। लोगों की पुलिस ने तीखी-नोंक झोंक हुई। एसपी सिटी के मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
शहर कोतवाली अंतर्गत मिमलाना निवासी शमीन पुत्र अख्तर रुड़की रोड स्थित बिजलीघर पर प्राइवेट लाइनमैन था। रविवार शाम करीब चार बजे वह रामपुरी तिराहे के समीप लाइन में आया फाल्ट ठीक करने गया था। इस दौरान लाइन में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने देखकर लाइन कटवाई। एंबुलेंस मंगाकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर उपचार के दौरान शमीन की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेकर घर चले गए। घर पर उसका शव पहुंचने पर जमा हुए लोगों का पारा चढ़ गया और वह उसका शव लेकर अहिल्याबाई चौक पहुंच गए और मृतक को मुआवजे की मांग करते हुए शव को रखकर जीटी रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी लिहाजा पुलिस ने इस रोड का ट्रेफिक दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस से ही उलझ गए और जमकर झड़प हुई।
महिलाएं सड़क पर ही विलाप करने लगी। लोगों का कहना था कि शमीन शट डाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा था लेकिन इसके बाद भी लाइन चालू कर उसमें करंट छोड़ने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए।
एसपी सिटी ने पहुंचकर लोगों को मृतक आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया इसके बाद लोग माने। जाम खुलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।