फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CJM court granted police Reminder

सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को दिया रिमाइंडर 

Thu, 09 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
CJM court granted police Reminder
आसाराम बापू। - फोटो : अमर उजाला
आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता के हत्यारोपी कार्तिक हलदार को दो जुलाई को कोर्ट में पेश करने के आदेश सीजेएम ने कर दिए हैं। आरोपी का वारंट लेकर एक सिपाही अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया हैं।
विज्ञापन


आसराम बापू के रसोइए और गीता एंकलेव निवासी अखिल गुप्ता की जनवरी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई थी।  गत मार्च माह में गुजरात की एटीएस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


हलदार के पकड़े जाने पर तत्कालीन एसएसपी ने एक पुुलिस टीम यहां से अहमदाबाद भेजकर आरोपी से पूछताछ कराई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अखिल की हत्या करने की बात कबूली थी। टीम ने वापस आकर घटना से संबंधित पूरी जानकारी एसएसपी को दी। कप्तान के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से आरोपी को पूछताछ के लिए लाने के लिए बी-वारंट की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने 12 मई का वारंट पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने अहमदाबाद की साबरमती जेल, सीजेएम कोर्ट और वहां के आरआई को वारंट तामील कराए। मंडी पुलिस कार्तिक का इंतजार करती रही। लेकिन गुजरात पुलिस तय तारीख पर कार्तिक को लेकर नहीं आई।


परेशान होकर पुलिस ने फिर से सीजेएम कोर्ट में उसके वांरट को लेकर अपील की। अब दो जुलाई को कार्तिक हलदार को कोर्ट में पेश करने के आदेश किए गए हैं। एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि एक सिपाही को रिमाइंडर लेकर अहमदाबाद भेज दिया गया है। दो जुलाई को कार्तिक हलदार की सीजेएम कोर्ट में पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed