{"_id":"58d41b134f1c1b870a1a3368","slug":"chain-snatcher-and-vehicle-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच और पुलिस ने पकड़े चेन स्नेचर और वाहन लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने पकड़े चेन स्नेचर और वाहन लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और पुरकाजी पुलिस ने गंग नहर से गोधना जाने वाले मार्ग से दो सगे भाइयों सहित चार शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों से पुलिस को अवैध असलाह, चोरी की बाइक, फोन और लूटी गई चेन आदि बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों ने सिखेड़ा और मंडी और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में की गई लूट को कबूला है।
शहर में चेन लूट करने वाले चार शातिर बदमाशों को क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा और पुरकाजी प्रभारी बृजेशपाल सिंह यादव की टीम ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने चारों को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पुरकाजी के लखनौती गांव निवासी निर्मल और सिद्धार्थ पुत्रगण अशोक, विवेक राठी पुत्र प्रशांत राठी और अनुज पुत्र अमरीश निवासी बेहड़ा आस्सा, सिखेड़ा है।
इनका पांचवां साथी आशीष पुत्र राकेश निवासी मोहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों से दो सोने की चेन, लूट का मोबाइल, चोरी की दो बाइक, चार तमंचे, कारतूस बरामद किए। बताया कि आरोपी नई मंडी कोतवाली, सिखेड़ा और सिविल लाइन क्षेत्र में चेन लूट और बाइक चोरी कर चुके हैं। आरोपी पहली बार जेल जा रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रास्ते में चलते-चलते कर देते थे लूट
पकड़े गए चारों बदमाश शातिर है। पुरकाजी बाईपास और नई मंडी कोतवाली का संपन्न एरिया मंडी इनका कार्यस्थल रहा है। योजना के अनुसार दो पहले बाजार में जाते थे, वहां चेन पहने महिला दिखाई देते ही दूसरे साथियों को फोन से जानकारी देकर बाइक से मौके पर बुलाते थे।
पास आते ही महिला की ओर इशारा करते ही चेन लूट कर फरार हो जाते थे। इसी तरह आरोपी पुरकाजी बाईपास पर गन्ने का रस और कोल्ड ड्रिंक्स आदि दुकानों पर खड़े या कार में बैठे टूरिस्ट के गले से चेन या उनके मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। बाद में आरोपी अपने गांवों में जाकर रहने लगते थे। इसी तरह से आरोपी बाइक चोरी करते थे।