{"_id":"576301864f1c1b9e7c11b6a4","slug":"caught-252-cases-of-wine-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉली से ईंटों के साथ पकड़ी 252 पेटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉली से ईंटों के साथ पकड़ी 252 पेटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई तस्करी की शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने लाखों रुपयों की शराब पकड़ी है। शराब ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर हरियाणा से बिजनौर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चार शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा है। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़ी गई 252 पेटी शराब और ब्रांडेड शराब के नकली होलोग्राम पकड़े हैं।
नई मंडी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग को काफी दिनों से क्षेत्र से अवैध शराब के गुजरने की सूचना मिल रही थी। बुधवार रात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रजत पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के लिए रोका। ट्रॉली में ईंटें भरी हुई थीं।
पहले तो लगा की ट्रॉली में शायद ईंटें ही हैं, लेकिन जब उसकी तलाशी ली गई तो ईंटों के नीचे से 252 पेटी अवैध शराब मिली, पेटियों में करीब 12 हजार से भी ज्यादा पव्वे भरे हुए थे। पुलिस को ब्रांडेड शराब के नकली होलोग्राम भी मिले हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार तीन तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसआई सुनील यादव की ओर से चालक लच्छू निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, रजनीकांत मेघाखेड़ी, बिल्लू उर्फ आदेश और हरपाल निवासीगण मखियाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक चक्कर के 600 रुपये
पकड़े गए लच्छू ने बताया कि हरियाणा निवासी कालू द्वारा बड़े पैमाने पर शराब इसी तरह से आसपास के जिलों में सप्लाई कराई जाती है। हरियाणा से शराब लेकर आने वाला चालक उसे शामली रोड पर कहीं भी छोड़कर चला जाता है, उससे आगे वह लेकर जाता है। एक चक्कर के उसे 600 रुपये मिलते हैं। पकड़ी गई शराब बैराज से आगे जंगल में उतारी जानी थी। सब कुछ फिक्स होने के बाद ही हरियाणा से शराब को भेजा जाता है।