फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ambedkar statue damaged

अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गंगा स्नान मेले के दौरान बवाल कराने की साजिश      

Thu, 02 Nov 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged
घटना की जानकारी लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
शरारती तत्वों ने शुक्रताल में फिजा खराब करने की कोशिश की। असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए दलित समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने और दोबारा प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। पुलिस ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर दलित समाज के लोगों को शांत किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अजय सहदेव ने जांच कर शीघ्र आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


    
थाना भोपा क्षेत्र के शुक्रताल स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम के बाहर स्थापित चौक पर करीब तीन बजे शरारती युवकों ने  बाबा साहब की प्रतिमा को मंगलवार रात तोड़ दिया। प्रतिमा को तोड़ने के उपरांत दो युवक फरार हो गए। प्रतिमा के तोड़े जाने की घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए देश-प्रदेश की भाजपा सरकार पर दलितों के साथ भारी शोषण और अन्याय के गंभीर आरोप लगाए। बसपा जिला प्रभारी संजय रवि, गुरु सत्यानंद महाराज, नरेश गौतम, ब्रह्मसिंह नरखरिया ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि दलितों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सड़कों पर आकर आंदोलन किया जाएगा। घटना को लेकर रविदास मंदिर के सेवादास गुरु लोकदास महाराज द्वारा अज्ञात के विरुद्ध थाना भोपा पुलिस को तहरीर दी गई है। इस मौके पर जनेश्वर, योगानंद महाराज, सेवानंद महाराज, करुणानंद महाराज, मंगलानंद महाराज, देवेंद्र, बाबूराम, रतनसिंह, नवीन तेजीयान, मनोज कुमार, सोनू, बाबराज, टिपिन कुमार, सतवीर, राजपाल, नरेश अजीत, प्रवेंद्र, अमित, पंकज तेजीयान, प्रेमसिंह, रामपाल प्रधान, सुनील कटारिया, गौरव, सनसपाल आदि उपस्थित रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर की खंडित करने केविरोध में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने के विरोध में दलित समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। संयुक्त बहुजन संघर्ष समिति के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पर पहुंचे और एक ज्ञापन डीएम और एसएसपी को सौंपा। शुक्रताल में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को दुखद बताया। घटना पर समाज की ओर से रोष जताया गया।


समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा खंडित करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि शुक्रताल में श्री रविदास मंदिर के सामने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। दलित समाज में इसका रोष है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ये लोग जिले का माहौल खराब करने पर तुले हैं।  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विकास मेडियन, कर्मवीर सिंह प्रधान, रविन्द्र कुमार, विजय प्रमुख आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed