फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   alcohol

ट्रक से 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी 

Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
alcohol
आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
फुगाना पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर अवैध शराब से भरा एक दस टायरा ट्रक पकड़ा। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 50 लाख बताई गई है।
विज्ञापन


फुगाना पुलिस मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत वाहनों की तलाशी ले रही थी। बुधवार दोपहर शामली-मुजफ्फरनगर के बार्डर के पास पुलिस ने एक दस टायरा ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने शराब की पेटियों से भरा ट्रक देखा तो पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने मौके से अवैध शराब के ट्रक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष जेबी यादव ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना आबकारी विभाग को दी। पुलिस पकडे़ गए व्यक्ति सहित शराब के ट्रक को फुगाना थाना ले आई। पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि पकड़े गए ट्रक में करीब एक हजार शराब की पेटियां हैं। कुछ शराब के पव्वों पर अरुणाचल प्रदेश के लेवल भी चिपके हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति हरियाणा के कुरुक्षेत्र के समौली गांव का रहने वाला है।

पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम कुलचैन बताया है। पकड़ी गई शराब की कीमत पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने करीब 50 लाख बताई है। पकडे़ गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि तस्करी की यह शराब मेरठ ले जाई जा रही थी। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed