फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A broken wire fell on an innocent child while he was sleeping, causing his death due to electric shock.

Kanpur News: सोते समय मासूम के ऊपर टूट कर गिरा तार, करंट से मौत

Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A broken wire fell on an innocent child while he was sleeping, causing his death due to electric shock.
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र महबूबपुर नैला में शनिवार दोपहर सोते समय एक मासूम के ऊपर घर के अंदर से निकला बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महबूबपुर नैला निवासी अखिलेश ने बताया कि बेटा अंशू उर्फ कल्लू (7) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार दोपहर दो बजे के करीब घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच घर के अंदर से निकला करंट दौड़ता तार टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर शैलेंद्र ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाबा रामबाबू ने बताया कि दोपहर में अंशू की मां पूजा दवा लेने गई थी। घर के बाहर दादी संतोषी और उसकी चाची बैठी थीं। चीख निकलने पर परिजन घर के अंदर दौड़ कर पहुंचे तो अंशू अचेत पड़ा था, पास में तार टूटा पड़ा था। अनहोनी पर मां पूजा, बहन चांदनी और पल्लवी, चाचा अमित, बृजेश, रवि, रिंकू बिलखते रहे। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed