{"_id":"6aca94e6642ec0085a05ab75","slug":"two-accused-arrested-for-theft-at-thakurdwara-temple-gold-jewelry-recovered-una-news-c-93-1-una1002-209280-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ठाकुरद्वारा मंदिर चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ठाकुरद्वारा मंदिर चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात ठाकुरद्वारा मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात चोर मंदिर से सोने के आभूषण और धातु की घंटियां चोरी कर ले गए थे।
इस संबंध में पुलिस थाना गगरेट में नौ अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की पहचान गगरेट के वार्ड-3 निवासी पंकज कुमार और गांव कलोह निवासी ज्योति के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। मंदिर की धातु की घंटियां होशियारपुर के एक कबाड़ी के पास होने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर घंटियां बरामद करने के लिए आगामी कार्रवाई करेगी।