{"_id":"6aca95f48c4bae220e03207b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159265-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क पार कर रहे किशोर की लोडर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क पार कर रहे किशोर की लोडर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा लोडर व मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : 1
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र में कबाड़ बीनकर सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय किशोर नीरज को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नीरज दिव्यांग मजनू का बेटा था और मेथीटीकुर खजुरिया बाग का निवासी था। वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पार कर रहा था। तभी उन्नाव की ओर जा रहे लोडर ने टक्कर मार दी। नीरज के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने वहां मृत घोषित कर दिया। नीरज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां का निधन सात साल पहले हो चुका था।
हादसे के बाद राहगीरों ने लोडर को चालक समेत पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत लोडर और चालक को पुलिस को सौंप दिया। माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।