{"_id":"6aca960f4d0c4c753c0749d1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159285-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दूध विक्रेता की मौत में हत्या की प्राथमिकी की मांग पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दूध विक्रेता की मौत में हत्या की प्राथमिकी की मांग पर अड़े परिजन
विज्ञापन
परिजनों को समझाते थानाध्यक्ष। संवाद
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मिले दूध व्यवसायी शुभम पाल के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें सिर और चेहरे पर चोट के छह निशान मिले हैं। हालांकि लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है जबकि परिजन हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करने पर अड़े हैं।
गोपीखेडा गांव निवासी शुभम पाल (22) का शव गांव से एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ के नीचे मिला था। पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी लटक रही थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। बड़े भाई शिवम ने बताया कि पुलिस आत्महत्या कह रही है, पर भाई के सिर और चेहरे पर चोटें हैं। यह भी बताया कि रात को शुभम के पास किसी बकायेदार का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकला था।
परिजनों ने ग्रामीणों के साथ लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद परिजन गांव पहुंचे और हत्या की प्राथमिकी दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने परिजनों को समझाया और शुभम के फोन नंबर की छह माह की कॉल डिटेल निकलवाने की बात कही। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।