{"_id":"6aca95d59afcb83ae805637d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159268-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोकनगर क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह पूजन सामग्री लेकर ट्रैक पार कर रही वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सदर कोतवाली के मोहल्ला गांधी नगर निवासी संगीता ने बताया कि सास कलावती (60) शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लोकनगर से नवरात्र की पूजा की सामग्री लेने गईं थीं। सामग्री लेकर पैदल लौट रहीं थीं। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय से वह लखनऊ की ओर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बहू ने बताया कि ससुर बिहारी लाल का निधन हो चुका है। उनका इकलौता बेटा दुबई में नौकरी करता है। बेटे को हादसे की सूचना दे दी गई। वृद्धा की मौत से बेटियां कुमकुम, सुनीता और बहू संगीता समेत परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट आने से वृद्धा की मौत हुई है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।