फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire breaks out in moving Thar; driver survives.

Bhiwani News: चलती थार में लगी आग, चालक की बची जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving Thar; driver survives.
बहल झुंपा मार्ग पर  थार गाड़ी में लगी आग।
बहल (भिवानी)। हिसार से बहल आ रही थार गाड़ी शनिवार दोपहर मीठी गांव के पास अचानक आग की लपटों से घिर गई। चालक समय रहते नीचे उतर गया जिससे उसकी जान बच गई। दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चैहड़ खुर्द निवासी गाड़ी मालिक सतीश ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे मीठी गांव के पास पहुंचने पर गाड़ी से जलने जैसी गंध आने लगी। वह गाड़ी रोककर बोनट खोलने जा रहा था कि आग की लपटें उठने लगीं। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगो ने टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। सतीश ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में थार खरीदी थी और समय-समय पर इसकी सर्विस भी करवाता रहा है। इसके बावजूद अचानक आग लगने से वह हैरान है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना झुप्पा पुलिस चौकी में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed