{"_id":"5bc0e989bdec2269ad752cd0","slug":"after-the-death-of-a-dalit-youth-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दलित युवक की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दलित युवक की मौत के बाद बवाल
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/रोहाना। मलीरा बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन से कुचलकर हुई दलित युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। भीड़ ने शव को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राज्यमार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए उसमें फंसी रोडवेज डिपो की गाड़ियों समेत 20 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। रोहाना चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी दलित युवक जोशन (35) पुत्र धनुष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार देर रात शहर से लौटने के बाद वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-58 को पैदल ही पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए किसी वाहन ने जोशन को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे में दलित युवक की मौत की जानकारी मिलते ही मलीरा में आक्रोश फैल गया और लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने जोशन के शव को हाईवे पर ही रखकर जाम लगा दिया। इसके कुछ देर बाद ही भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने जाम में फंसे कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे दहशत का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचे रोहाना चौकी के पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
बवाल की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सिटी हरीश भदौरिया शहर के तीनों थानों के साथ ही छपार व चरथावल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस फोर्स पर ही पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में मृतक के चचेरे भाई टिंकू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, बवाल में पुलिस की तरफ से भी एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
रात में शुरू की गई उपद्रवियों की धरपकड़
कोतवाली क्षेत्र के मलीरा में शुक्रवार रात हादसे में दलित युवक की मौत के बाद भीड़ द्वारा हाइवे पर किए गए उपद्रव के बाद पुलिस-प्रशासन सख्ती के मूड में है। देर रात तक शहर के तीनों थानों की फोर्स के साथ ही छपार, चरथावल समेत कई अन्य थानों के पुलिस बल व पीएसी को मौके पर बुला लिया गया। एसपी सिटी, सीओ सिटी व सीओ सदर मौके पर ही जमे रहे, जिसके बाद देर रात उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए दबिशों का दौर शुरू किया गया। पुलिस की सख्ती देख उपद्रवी भीड़ में शामिल अधिकांश लोग घरों को छोड़ इधर-उधर हो गए, जिसके बाद घरों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे ही मौजूद मिले।
दलित संगठनों की संलिप्तता की भी आशंका
मुजफ्फरनगर। मलीरा स्टैंड पर शुक्रवार देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस अब उपद्रव में चर्चित दलित संगठनों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जिस तरह से हादसे के बाद महज कुछ मिनटों में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हुई और इसके बाद पुलिस पर पथराव, बदसलूकी और वाहनों में जबरदस्त तोड़फोड़ की गई, वह सब एक साजिश की तरफ ही इशारा कर रहा है। ऐसे में पुलिस अन्य बिंदुओं के साथ ही पिछले दिनों चर्चित रहे कुछ दलित संगठनों की तरफ भी जांच फोकस करते हुए उपद्रव में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।