Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Motorcyclist dies after being hit by a four-wheeler

Gorakhpur News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 29 Nov 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a four-wheeler
- बेलवार चौराहे के पास हुआ हादसा, बुजुर्ग घायल, चालक वाहन लेकर भागा
विज्ञापन


खोराबार। बेलवार चौराहे के पास शनिवार दोपहर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथ में मौजूद बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार किया गया।
खोराबार थाना क्षेत्र के पोछिया ब्रह्मस्थान के टोला मझौना निवासी रमाकांत हरिजन (36) शनिवार दोपहर रिश्तेदार के घर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बेलवार चौराहे के पास पहुंचते ही एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में रमाकांत और उनके साथ बैठे सुशील (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी पहुंचाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. ओबैदुल हक ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। सुशील का उपचार किया गया।
विज्ञापन

रमाकांत राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे विकास (छह वर्ष) और युवराज (पांच वर्ष) हैं। सीओ कैंट अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed