{"_id":"5b158f9c4f1c1ba36e8b641c","slug":"91528139676-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतवाड़ा में नागिन नदी की 60 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतवाड़ा में नागिन नदी की 60 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतवाड़ा में नागिन नदी की 60 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया
खतौली।
गांव अंतवाड़ा में राजस्व टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर नागिन नदी की करीब 60 बीघा भूमि पर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से खुर्दबुर्द करके कब्जामुक्त कराया। इस भूमि पर 21 किसानों ने जबरन कब्जा कर फसल बो रखी थी। राजस्व टीम ने किसानों को चेताया कि अगर दोबारा से इस भूमि पर कब्जा किया गया तो उनके विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अंतवाड़ा गांव से करीब 500 साल पूर्व नागिन नदी का उद्गम हुआ था। गांव में नागिन नदी का एरिया करीब 60 बीघा भूमि में फैला हुआ था। अब यह काली नदी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। गांव के 21 किसानों इलम सिंह, पवन सिंह, शौराज, राजेंद्र, गजे सिंह, विजय सिंह, रतन सिंह, धन सिंह, सतबीर, राजबीर, मनबीर, प्रीतम, जितेंद्र, दीपक, अशोक, सोनू, मंगलू, हरपाल, मनवीर, भुंडिया, सकटू ने 60 बीघा भूमि पर कब्जा करके इसमें गन्ने और ज्वार की फसल की बुआई कर ली। अधिकारियों से इसकी शिकायत की कई थी। अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को तहसील से राजस्व टीम पुलिस बल को साथ लेकर गांव अंतवाड़ा में पहुंची। राजस्व टीम ने 60 बीघा भूमि पर खड़ी फसल को खुर्दबुर्द कर करते हुए कब्जामुक्त करा दी। राजस्व टीम ने किसानों को चेताया कि दोबारा से कब्जा करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में कानूनगो बबलू कुमार, कानूनगो गुलजारी लाल, लेखपाल रणबीर शर्मा, ब्रजमोहन, राजकुमार व नरेंद्र सहित पुलिस बल मौजूद रहा।