फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   असम रायफल्स का जवान गायब

असम रायफल्स का जवान गायब

Wed, 25 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
असम रायफल्स का जवान गायब
असम रायफल्स का सैनिक गायब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। असम रायफल्स का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। सैनिक की दो दिन बाद शादी है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सैनिक के गायब होने से दोनों परिजनों में अफरातफरी मची है। नई मंडी कोतवाली के ग्राम जटमुझेडा निवासी अंकुर पुत्र कृष्णपाल असम रायफल में सैनिक है। अंकुर पाल छुट्टियों में अपने घर आया हुआ है। उसकी 26 अप्रैल को शादी होनी थी। 20 अप्रैल को घर से किसी काम के लिए गया था, परंतु वह घर नहीं लौटा। सभी संभावित स्थानों पर तलाशने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका। परेशान परिजनों ने मंगलवार को नई मंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जवान के गायब होने पर दोनों परिवार के लोग परेशान है।

बदमाशों ने युवती से मोबाइल लूटा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में प्रकाश चौक और महावीर चौक के बीच दिनदहाडे़ बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी युवती से मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने युवती को सड़क पर धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी शिवेंदा मंगलवार सुबह घर से अपने आफिस जाने के लिए निकली थी। शिवेन्दा जब प्रकाश चौक से महावीर चौक की ओर ई-रिक्शा से जा रही थी। उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया, जिसके चलते वह उससे बात करने लगी। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने युवती के हाथ से उसका फोन झपट लिया। युवती द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे सड़क पर धक्का दे दिया, जिससे युवती गंभीर घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed