फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी की हत्या का प्रयास

पत्नी की हत्या का प्रयास

Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
पत्नी की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसका पति योगेश ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि पति शराब पीकर उससे मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
भाभी से मारपीट की
मुजफ्फरनगर। रूकनपुर निवासी सरोज ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका देवर विजयपाल उसका घर कब्जाना चाहता है। आरोपी ने अपने बेटों के साथ मिल कर उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांव बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के घर में घुस गया, जहां पर पड़ोसी के पुत्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश दबोचा, तमंचा बरामद
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को तमंचे समेत पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी सोनू बताया गया है। पुलिस का कहना है कि वह किसी वारदात करने की नीयत से घूम रहा था।

ई रिक्शा चालक को पीटा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला निवासी संजीव कुमार पुत्र ओमपाल ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। बताया कि उसने एजेंसी से एक कंपनी का एक ई रिक्शा फाइनेंस पर खरीदा था। ई रिक्शा में कुछ कमी के चलते वह रिक्शा को लेकर एजेंसी पर गया था, जहां पर मौजूद मिस्त्री ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed