फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कंपनी बाग में चार युगल पकड़े

कंपनी बाग में चार युगल पकड़े

Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग में चार युगल पकड़े
कंपनी बाग में चार युगल पकड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) से पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार प्रेमी जोड़ों को प्रेेमालाप करते पकड़ लिया। चारों को थाने ले जाया गया, जहां युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर शहर के मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर अलग-अलग जगह बैठे चार प्रेमी जोड़ों को प्रेमालाप करते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए जोड़ों में एक देवर-भाभी के साथ ही दो स्कूली छात्राएं भी शामिल थीं। वहीं, युवकों में एक शहर निवासी, एक गांव बेलड़ा व दो देवबंद के रहने वाले हैं। थाने लाकर चारों युवतियों को चेतावनी देते हुए उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, पकड़े गए चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी क्वार्टर में चोरी करने का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में विगत छह मई को ताले तोड़कर 50 हजार की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसआई सुनील नागर ने शनिवार को मामले में कार्रवाई करते हुए जलालाबाद निवासी आफताब पुत्र पप्पू नीलहार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई ने बताया कि आरोपी के कब्जे से सरकारी क्वार्टर से चोरी की गई नकदी में से पांच हजार रुपये और 156 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed