फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नसीरपुर में फायरिंग से तनातनी, एक घायल

नसीरपुर में फायरिंग से तनातनी, एक घायल

Wed, 17 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नसीरपुर में फायरिंग से  तनातनी, एक घायल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में फायरिंग की घटना से दो पक्षों के तनाव बन गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर निवासी ब्रजपाल का बेटा अंकुश मंगलवार देर शाम मकान के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी बाइक सवार युवक आए और उस पर हवाई फायर कर फरार हो गए। ब्रजपाल पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिनों से आरोपी पक्ष उनके मकान पर पत्थर फेंक रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दूसरे पक्ष की महिलाओं ने ब्रजपाल पक्ष पर उन पर फायर करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। इस घटना से दोनों पक्षों में तनातनी बन गई। उधर, अमजत नामक युवक को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बंती खेड़ा का रहने वाला है और यहां गांव में मामा के घर आया था। पुलिस का कहना है कि ब्रजपाल के घर पर हवाई फायर हुआ है। अमजद को कैसे गोली लगी, जांच की जा रही है। देर रात तक पुलिस गांव में मौजूद थी।
विज्ञापन


लिफ्ट देकर दिल्ली के यात्री को लूटा
छपार। कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर दिल्ली के यात्री को लूट लिया और सिसौना के पास बंधक बना कर फरार हो गए। दिल्ली के रोहणी निवासी ब्रह्मानंद किसी काम के लिए रुड़की आया था। मंगलवार शाम को वह वापस जाने के लिए रुड़की में खड़ा था। तभी कार सवार आए और दिल्ली के लिए लिफ्ट दी। रास्ते में कार सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचे दिखा कर उससे 1200 रुपये और एटीएम लूट लिया। रात को वे छपार क्षेत्र के गांव सिसौना में पहुंचे और ब्रह्मानंद से एटीएम का पासवर्ड पूछकर एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश उसे यहां बंधक बना कर फरार हो गए। किसी प्रकार से बंधन मुक्त होकर उसने छपार पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed