{"_id":"5982253b4f1c1bd0498b4570","slug":"81501701435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटने का विरोध करने पर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूटने का विरोध करने पर गोली मारी
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी
मुजफ्फरनगर। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हरिद्वार के युवक से कार लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायरिंग से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। होटलकर्मियों ने बदमाशों को घेरा तो वह जंगल में फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और बदमाशों की तलाश की, मगर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के सुनील पुत्र विजयपाल के साथ यह वारदात हुई। सुनील कार से परिजनों को नोएडा छोड़ने गया था। वहां से वह बुधवार शाम करीब पौने चार बजे हरिद्वार लौट रहा था, जब वह नईमंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जानसठ ओवरब्रिज से आगे नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो वहां भोला होटल पर खाना खाने के लिए रुकना चाहा। जैसे ही उसने कार को रोका, तभी वहां पहले से खड़े दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे के बल पर उससे कार लूटने का प्रयास किया। इस पर सुनील बदमाशों से उलझ गया। बदमाशों ने तमंचे की बटों से प्रहार कर दिया। बावजूद सुनील ने एक बदमाश को दबोचकर नीचे गिरा दिया। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी, जो सुनील की जांघ में लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। होटल कर्मचारी और अन्य लोग शोर मचाते हुए दौड़े, तो बदमाश हाईवे क्रॉस कर ईख के खेत में कूदकर फरार हो गए। होटल वालों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीओ नईमंडी मणिलाल पाटीदार, इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाया और इसके बाद बदमाशों की तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।