{"_id":"5c38e9b0bdec22738f51e30f","slug":"71547233712-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला कर मोबाइल-पर्स लूटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमला कर मोबाइल-पर्स लूटा, फायरिंग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जागरण में शामिल होने जा रहे मखियाली के युवक को कुछ अन्य युवकों ने चलते ट्रैक्टर से धक्का देने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर पर्स व मोबाइल लूट लिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। तहरीर देते हुए युवक ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी अक्षय ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने दोस्त कन्हैया के घर तिगरी में आयोजित जागरण में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा रहा था। आरोप है कि कुछ युवकों ने अक्षय को चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे धक्का देने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करते हुए पर्स व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित किसी तरह उनसे छूटकर जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। युवक ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में घुसकर की मारपीट, धमकी दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी आसिफ खान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मोहल्ले के ही कुछ लोगों से आठ जनवरी की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद ही मोहल्ले के आलम, आसिफ व अरशद उर्फ बन्नी जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने आसिफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।