फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापारी लापता, गंगनहर के पास कपड़े मिले

व्यापारी लापता, गंगनहर के पास कपड़े मिले

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी लापता, गंगनहर के पास कपड़े मिले
खतौली। नगर का रहने वाला व्यापारी शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रविवार सुबह परिजनों को गंगनहर के पास व्यापारी के कपड़े मिले। परिजनों ने व्यापारी के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

मोहल्ला देवीदास निवासी 24 वर्षीय अनंत जैन पुत्र अशोक जैन रेडीमेट की दुकान करता है। पुलिस के मुताबिक व्यापारी अनंत शनिवार रात 9.30 बजे के करीब अपने घर से निकला था। वह रातभर अपने घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात में ही पुलिस को व्यापारी लापता होने की सूचना दे दी थी। पुलिस ने व्यापारी को तलाश करना शुुरू कर दिया था। सुबह तलाश करते समय अलकनंदा के पास गंगनहर के पास व्यापारी के कपड़े मिले। परिजनों को आशंका है कि व्यापारी गंगनहर में नहाते समय पानी डूब गया है। व्यापारी के गंगनहर में डूबने की परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गंगनहर पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने गंगनहर में एक शव को बहते हुए देखा। पुलिस का कहना है कि गंगनहर में बहकर जाने वाला व्यापारी का शव नहीं हो सकता है। क्योंकि इतनी जल्दी गंगनहर में डूबने वाले व्यक्ति का शव ऊपर नहीं आ सकता। उधर, पुलिस गोताखोरों की मदद से व्यापारी को गंगनहर में तलाश करवा रहे हैं। गोताखोरों ने घंटों गंगनहर में व्यापारी को तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि लापता व्यापारी की 21 जून को शादी होने वाली थी।
विज्ञापन





मैं सब से अच्छा हूं, कितना भी हो जाऊं बड़ा
पापा का तो प्यारा बच्चा हूं....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed