{"_id":"6ae72af6e1ed18442804f83e","slug":"minor-kidnapped-for-ransom-rescued-safely-ashram-news-c-503-1-del1005-2719-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फिरौती के लिए अगवा नाबालिग को कराया सकुशल मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फिरौती के लिए अगवा नाबालिग को कराया सकुशल मुक्त
विज्ञापन
पुलिस ने 3 घंटे के भीतर आरोपी को करावल नगर से दबोचा
डिलीवरी बॉय है आरोपी, मौजमस्ती के लिए रुपयों की जरूरत थी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। ज्योति नगर में फिरौती के लिए अगवा 13 साल के किशोर को पुलिस ने सकुशल मुक्त कराकर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खुर्शीद चौक, लोनी, गाजियाबाद निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल, स्कूटी, 5 हजार कैश व अन्य सामान बरामद कर लिया। आरोपी ने किशोर को अगवा करने के बाद उसकी मां से 40 हजार की फिरौती मांगी थी। रुपये न देने पर किशोर को मार डालने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को करावल नगर से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसे मौजमस्ती के लिए रुपयों की जरूरत थी। वह डिलीवरी बॉय है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात ज्योति नगर निवासी एक महिला ने बेटे के अगवा होने की सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलते ही एससीपी तनवीर अशरफ, थाना प्रभारी प्रवेश कसाना, इंस्पेक्टर फैजान गनी व अन्यों की टीम का गठन किया गया।
पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा घर से बाहर कुछ खरीदारी करने गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। कुछ ही देर बाद आरोपी ने कॉल कर रुपयों की डिमांड की। पुलिस ने आरोपी के नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन खंगालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बात नहीं बनी तो आरोपी को फिरौती की रकम देने के लिए कहा गया। आरोपी ने रकम ऑनलाइन भेजने को कहा। आरोपी ने नाबालिग की मां को क्यूआर कोड भेज दिया। पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो यह करावल नगर में एक साइबर कैफे का था। उस पर तुरंत 5 हजार रुपये डाल दिए गए।
टीम तुरंत वहां पहुंची तो पता चला कि साइबर कैफे सुनील सैनी नामक व्यक्ति का था। उसने बताया कि 50 रुपये कमीशन की बात कर आरोपी ने उसका क्यूआर कोड भेजकर रुपये मंगाए थे। आरोपी 21-22 साल का लड़का है और वह रुपये लेने एक नाबालिग लड़के के साथ आया था। इस बीच आरोपी ने कॉल कर बाकी रकम की डिमांड की।
पुलिस ने दोबारा पांच हजार रुपये डाल दिए। इस बीच साइबर कैफे के पास पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया। आरोपी रकम लेने साइबर कैफे पहुंचा तो उसे दबोच लिया। उसके साथ अगवा किया गया नाबालिग भी था। वह नाबालिग को स्कूटी पर घुमाने की बात कर उसे साथ ले गया था।