फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman honey-trapped young man and extorted money from him in Bareilly

बरेली में हनीट्रैप: महिला ने दोस्ती कर युवक को फंसाया, होटल में बंधक बनाकर 23 हजार रुपये वसूले

Sun, 01 Nov 2026 04:01 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

बरेली में व्हाट्सएप पर महिला से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। आरोप है कि महिला के बुलाने पर होटल पहुंचे युवक को चार लोगों ने बंधक बना लिया। तमंचे के बल पर मारपीट कर मोबाइल और 16 हजार रुपये छीन लिए।

विज्ञापन
woman honey-trapped young man and extorted money from him in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर निवासी एक युवक बरेली में हनीट्रैप का शिकार हो गया। महिला से दोस्ती के बाद उसे एक होटल में बंधक बनाकर 21 हजार रुपये वसूले गए। दो हजार रुपये महिला पहले ही ले चुकी थी। आरोपियों ने उसकी निजी चैट वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये और मांगे हैं। पीड़ित युवक ने 28 अक्तूबर को एसएसपी से शिकायत की है। 

विज्ञापन


युवक ने बताया कि उसके पिता का मकान फरीदपुर कस्बे में है। करीब दो महीने पहले वह वहां किराने की दुकान चलाता था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से उसकी जान-पहचान हुई थी। महिला ने पहले उसे दो हजार रुपये उधार लेने के बहाने अपने जाल में फंसाया। 17 अक्तूबर को महिला ने वॉट्सएप पर बातचीत कर दो हजार रुपये उधार मांगे। युवक ने एक व्यक्ति के क्यूआर कोड पर रुपये डलवा दिए। अगले दिन महिला ने उसे आलमगिरिगंज स्थित वसुंधरा होटल में मिलने बुलाया।

विज्ञापन
Trending Videos

होटल में बंधक बनाकर मारपीट और वसूली
युवक जब होटल पहुंचा तो महिला नहीं मिली। वहां तीन युवक और उनका एक साथी मौजूद था। वे उसे होटल के कमरा नंबर 202 में ले गए और बंधक बना लिया। एक युवक ने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया और जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मारपीट कर उसका वीडियो बनाया गया और चैट वायरल करने की धमकी दी गई।
 
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग खातों में 50 हजार, 40 हजार और एक लाख रुपये ट्रांसफर कराने की कोशिश की, लेकिन लेनदेन सफल नहीं हुआ। बाद में उसे शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर रुपये निकलवाने का प्रयास किया गया। अंत में एक व्यक्ति के यूपीआई खाते में पांच हजार रुपये डलवाए गए। आरोपियों ने मोबाइल से चैट डिलीट कर फोन वापस कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed