Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 3.20 crore recovered from three drums buried in the ground; the money had been brought from Pune in seven b

प्रयागराज : जमीन में गड़े तीन ड्रमों से निकले 3.20 करोड़ रुपये, सात बैग में पुणे से लाए थे रुपये

Sun, 01 Nov 2026 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

Prayagraj News Today : प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई करोड़ों की नकदी का मामला लगातार उलझता जा रहा है। तीन ड्रमों से अब तक 3 करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपये मिल चुके हैं। पुलिस की जांच में रकम पुणे से सात बैग में भरकर लाए जाने की बात सामने आई है। अब जांच के तार पुणे की मार्शल कंपनी और एक सराफा कारोबारी से जुड़ रहे हैं। चौथे दिन भी आयकर अधिकारियों की मौजूदगी में खोदाई जारी रही।

विज्ञापन
Rs 3.20 crore recovered from three drums buried in the ground; the money had been brought from Pune in seven b
प्रयागराज में जमीन में गड़े तीन ड्रमों से मिले तीन करोड़ रुपये। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में जमीन के अंदर तीन ड्रमों में छिपाकर रखी गई नकदी की गिनती में तीन करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपये मिले हैं। पूरी रकम 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों में थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रुपये पुणे से सात बैग में भरकर प्रयागराज लाए गए थे। आशंका है कि बरामद रकम चोरी की है।

विज्ञापन


शनिवार को भी आयकर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में चौथे दिन मकान के कमरों, आंगन और खाली स्थानों पर मजदूरों से खोदाई कराई जाती रही। पुलिस नकदी के स्रोत और उसे प्रयागराज लाने वालों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि कोरोना संक्रमण के दौरान राजेश कुमार उर्फ बबलू पुणे की मार्शल नाम की कंपनी में नौकरी करता था। यह भी चर्चा है कि वह पुणे में एक सराफा कारोबारी के यहां काम करता था। बताया जा रहा है कि कारोबारी के यहां छापे के दौरान रुपये बोरों में भरकर राजेश के घर रखे गए थे। कारोबारी के जेल जाने के बाद वह रकम वहां से अपने घर नवाबगंज ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम का सत्यापन कर रही है। मार्शल कंपनी से भी संपर्क कर संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में नवाबगंज पुलिस जल्द ही चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।

Trending Videos

15 से अधिक लोगों के संपर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने राकेश, राजेश और घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जांच में 15 से अधिक लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इन सभी के संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। आयकर रिटर्न (आईटीआर) की जानकारी भी खंगाली गई है। साथ ही पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड जुटाकर नकदी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदीं कई संपत्तियां

पुलिस संबंधित परिवार की संपत्तियों का ब्योरा भी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिछले कुछ वर्षों में राजेश और राकेश ने अपने नाम के अलावा रिश्तेदारों के नाम पर कहां-कहां जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी हैं।

नकदी के स्रोत और उसे पुणे से प्रयागराज लाने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। सभी संबंधित पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। -सोनम कुमार, डीसीपी गंगापार

100 मीटर पहले ही रास्ता सील

शृंग्वेरपुर धाम। बरईपुर रामनगर में आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते मकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। घर से करीब 100 मीटर पहले ही रास्ता सील कर दिया गया है। उधर से गुजरने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को भी करीब छह मजदूरों से घर के कमरों, आंगन और खाली स्थानों पर खोदाई कराई गई। अंदर जनरेटर की रोशनी में काम होने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed