{"_id":"5aeb582c4f1c1b330a8b8061","slug":"71525372972-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े, 4 ट्रक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े, 4 ट्रक बरामद
Updated Fri, 04 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े
खतौली। पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी के चार ट्रक बरामद किए हैं।
खतौली कोतवाली में एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने ट्रकों को चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छह बदमाश चोरी के ट्रक लेकर उनको बेचने के लिए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जीटी रोड पर नवीन मंडी के पहले गेट के बाद ट्रकों को ले जाते हुए बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मीरापुर के मोहल्ला मेवात निवासी निजाम पुत्र मंगलू, थाना नई मंडी के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी रोहताश पुत्र चंद्रपाल व थाना नई मंडी के गांधी कालोनी निवासी हेमंत पुत्र अनिल कुमार बताए हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी के तीन ट्रक भी बरामद किए। फरार होने वाले बदमाश नागालैंड निवासी नफीस पुत्र छुटटन, थाना सिविल लाइन के नुमाइश कैंप निवासी अभिषेक पुत्र सुरेश चंद व फरमान हैं।
नंबर प्लेट बदलकर फर्जी कागजात बनवाते थे
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का गिरोह ट्रक चोरी करते थे। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर ट्रक के नागालैंड, मेरठ व गाजियाबाद आदि जगहों से फर्जी कागजात तैयार करवाते थे। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने अब तक कई ट्रक चोरी करके बेच दिए हैं। पुलिस को इस गिरोह की काफी दिनों से तलाश थी। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।