फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपद्रव में पूर्व प्रधान समेत दो को जेल भेजा

उपद्रव में पूर्व प्रधान समेत दो को जेल भेजा

Sun, 08 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
उपद्रव में पूर्व प्रधान समेत दो को जेल भेजा
उपद्रव में पूर्व प्रधान समेत दो को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दलितों के आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और हिंसा की घटना में आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने रेत्ता नंगला के पूर्व प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अभी तक बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम समेत 87 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। उधर, सिविल लाइन थाने पर शनिवार शाम को उपद्रव के दौरान तोड़फोड़ का एक और मुकदमा दर्ज कराया गया। उपद्रव और हिंसा के मामले में शहर के तीनों थाने में 42 केस दर्ज हो चुके हैं।
नई मंडी कोतवाली पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा की ओर से सबसे पहला मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें विभिन्न दलित संगठनों के चार पदाधिकारियों को नामजद करते हुए करीब तीन सौ अज्ञात उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया। अभी तक पुलिस नामजद हुए आरोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही है, मगर वो पकड़ में नहीं आ रहे है। इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज फायरिंग, तोड़फोड़, आगजनी आदि धाराओं में दर्ज इस मुकदमे में शनिवार को नई मंडी पुलिस ने छपार थाना क्षेत्र के गांव रेत्ता नंगला के पूर्व प्रधान जयद्रथ पुत्र केवलराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने भी उपद्रव के मामले में उत्तरी सिविल लाइन निवासी नवीन पुत्र भूप सिंह को जेल भेजा है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी घटनास्थल की वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर की गई है। उधर, सिविल लाइन थाने पर एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एसआईटी ने साक्ष्य जुटाने शुरू किए
मुजफ्फरनगर। उपद्रव के दर्ज हुए सभी केस एसआईटी को सौंप दिए गए हैं। एसआईटी में शामिल आठ विवेचकों ने साक्ष्य जुटाने प्रारंभ कर दिए है। शनिवार को टीम ने घटनास्थलों पर जाकर गहन जांच पड़ताल कर घटनास्थलों का नक्शा बनाया। बाद में शहर कोतवाली पर टीम के पर्यवेक्षक एसपी क्राइम बीआर चौरसिया ने सभी आठ विवेचकों की बैठक लेकर विवेचना के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed