{"_id":"5cd0869ebdec2207132d5b5a","slug":"61557169822-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता व युवती संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट निवासी सलीम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शाहीन (24) की शादी करीब तीन साल पूर्व निकटवर्ती गांव हाजीपुरा निवासी अनीस से हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि तीन मई को शाहीन ससुराल से ही संदिग्ध हालात में लापता हो गई। शौहर अनीस की सूचना पर परिजनों ने शाहीन की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उधर, मदीना कॉलोनी निवासी भूरा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी शहजादी मनोरोगी है। दो दिन पूर्व वह घर के बाहर बैठी थी। इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।